मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में सहकारिता मंत्रालय के 5वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। मंत्रालय ने बताया कि यह कार्यक्रम सहकार से समृद्धि के विजन के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर वह कई महत्वपूर्ण पहलों का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
आप को बता दे, इन पहलों में 232 अनाज भंडारण गोदामों का उद्घाटन, सहकार वन का भूमि पूजन, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में टिश्यू कल्चर सुविधाओं का भूमि पूजन, राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस एनसीडी 3.0 और जियो टैग मोबाइल एप्लिकेशन का शुभारंभ, तथा राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के मिल्क सप्लाई रिव्यू डैशबोर्ड पोर्टल का शुभारंभ शामिल है। इसके अलावा सहकारी इनपुट और सेवाएं डिलीवरी मल्टी-स्टेट लिमिटेड के तहत डेयरी पशुओं की उत्पादकता से जुड़ी पहल, कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स ऑर्गनाइजेशन मल्टी-स्टेट लिमिटेड, गोमय कोऑपरेटिव सोसाइटी मल्टी-स्टेट लिमिटेड और न्यू अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की दो प्रमुख पहलों सहकार सीबीएस और सहकार सहयोगी का भी शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान 50 हजार प्राथमिक कृषि ऋण समितियां ई-पैक्स में परिवर्तित होंगी।
Image source: सहकारिता मंत्रालय
News Source: सहकारिता मंत्रालय
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



