मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने आज श्रीकाकुलम जिले के सोमपेटा मंडल में, मुलापालेम गांव के उदय एक्वा उद्योग का दौरा किया। यहां राष्ट्रीय मत्स्य पालन विकास बोर्ड की परियोजनाएं लागू की जा रही हैं। इस यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों के लिए मछली उत्पादन बढ़ाने, आय के स्रोत बढ़ाने तथा रोजगार के अवसर सृजित करने पर विचार-विमर्श किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा कि श्रीकाकुलम जिले को एक प्रमुख एक्वा केंद्र के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रीकाकुलम मछुआरे और स्थानीय युवाओं के लिए आय तथा रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर सृजित कर सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकारें मत्स्य-पालन क्षेत्र के विकास के लिए पूरा समर्थन देगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



