मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) चेयरमैन के पद पर नितिन गुप्ता को फिर से नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। शनिवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई। अब नितिन गुप्ता 30 जून 2024 तक CBDT चेयरमैन के पद पर बने रहेंगे।
मीडिया की माने तो, मिनिस्ट्री ऑफ पर्सोनल, पब्लिक ग्रीवांस एंड पेंशंस के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने आधिकारिक बयान में बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने नितिन गुप्ता को CBDT चेयरमैन के पद पर फिर से नियुक्त करने की मंजूरी दी है। उन्हें कांट्रैक्ट के आधार पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति 1 अक्टूबर 2023 से 30 जून 2024 तक या अगले आदेश तक के लिए मान्य होगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



