मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने बीते कल (बुधवार) को BJP से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ है, लेकिन उन्हें सभी समुदायों को एकजुट करना चाहिए। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया की माने तो, उन्होंने कहा कि अब आगे बढ़ना मेरे लिए संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि 2016 में मैंने भाजपा का दामन थामा था। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रेरित था। मेरे सिद्धांत मेरे दादा सरथ चंद्र बोस और उनके छोटे भाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस से प्रेरित हैं। उनके सिद्धांत थे कि वे हर धर्म को भारतीय के रूप में देखते थे। उन्होंने विभाजन और सांप्रदायिकता की राजनीति के खिलाफ लड़ाई लड़ी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



