मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल में रैपर से राजनेता बने और पिछले वर्ष सितंबर में जेन-जी़ आंदोलन के प्रमुख चेहरे बालेंद्र शाह का, अगला प्रधानमंत्री बनना तय है। उनकी पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने संसदीय चुनाव में भारी जीत हासिल की है। पार्टी को प्रतिनिधि सभा में प्रत्यक्ष निर्वाचन वाली 165 सीटों में से 122 सीट मिली हैं और तीन सीटों पर वह आगे चल रही है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेपाल में लोकतंत्र स्थापित होने के बाद यह सबसे बड़ा चुनावी बहुमत है। चुनाव आयोग ने अबतक 165 सीटों में से 159 के परिणामों की घोषणा कर दी है। अंतिम चुनाव परिणाम अगले दिनों आने की संभावना है, इसमें आनुपातिक प्रतिनिधित्व से निर्वाचित सीटें भी शामिल होंगी। 35 वर्षीय बालेंद्र शाह नें चार बार नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके और सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष के.पी.शर्मा ओली को लगभग 50 हजार वोटों से हराया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



