नेपाल सरकार ने पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण सप्ताह में दो दिन छुट्टी लागू करने का लिया निर्णय

0
98
नेपाल सरकार ने पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण सप्ताह में दो दिन छुट्टी लागू करने का लिया निर्णय

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल सरकार ने पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण ईंधन संकट से निपटने के लिए सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में सप्ताह में दो दिन छुट्टी लागू करने का निर्णय लिया है। इस नई व्यवस्था के अंतर्गत सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में अब शनिवार और रविवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकारी प्रवक्ता सस्मित पोखरेल ने बताया कि वैश्विक तेल आपूर्ति में कमी के कारण कल मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। नेपाली मंत्रिमंडल ने पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों को विद्युत वाहनों में बदलने के लिए जरूरी कानूनी रूपरेखा तैयार करने का भी निर्णय लिया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here