नेपाली कांग्रेस की केंद्रीय कार्य समिति ने अध्‍यक्ष गगन कुमार थापा का इस्‍तीफा नामंजूर किया

0
87
नेपाली कांग्रेस की केंद्रीय कार्य समिति ने अध्‍यक्ष गगन कुमार थापा का इस्‍तीफा नामंजूर किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल में नेपाली कांग्रेस की केंद्रीय कार्य समिति ने अध्‍यक्ष गगन कुमार थापा का इस्‍तीफा नामंजूर कर दिया है। गगन कुमार थापा ने हाल के चुनाव में पार्टी की हार की नैतिक जिम्‍मेदारी लेते हुए इस्‍तीफा दे दिया था। उन्‍होंने पार्टी के उपाध्‍यक्ष बिश्‍वप्रकाश शर्मा को बुधवार को इस्‍तीफा सौंप दिया था।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गगन कुमार थापा का इस्‍तीफा नामंजूर किए जाने का प्रस्‍ताव सनेपा स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में शुक्रवार और रविवार को हुई बैठक में स्‍वीकृत हुआ। पार्टी के प्रवक्‍ता देवराज चालिसे के अनुसार देश की मौजूदा स्थिति को ध्‍यान में रखते हुए गगन कुमार थापा के नेतृत्‍व को महत्‍वपूर्ण बताया गया। नेपाली कांग्रेस ने 5 मार्च को प्रतिनिधि सभा के लिए हुए चुनाव में 275 में से केवल 38 सीटें जीती थीं। गगन कुमार थापा को सरलाही निर्वाचन क्षेत्र से आरएसपी उम्‍मीदवार अमरेश सिंह से हार का सामना करना पड़ा। अमरेश सिंह को 35,668 मत जबकि गगन कुमार थापा को केवल 22,831 मत ही मिल पाए थे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here