पंजाब : 50 फुट की ऊंचाई से गिरा झूला, कई हुए गंभीर

0
229

पंजाब के मोहाली में झूला टूटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। मीडिया के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, यह झूला केवल 3 सेकेंड के अंदर ही करीब 50 फुट की ऊंचाई से नीचे गिरा। इस झूले में सवार सभी लोगों को चोटें आईं हैं। मीडिया की माने तो, इस घटना में लगभग 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पतालों में एडमिट कराया गया है।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के मोहाली में दशहरा ग्राउंड में चल रहे मेले में अचानक बड़ा हादसा हो गया है। यहां के दशहरा मैदान में लगे मेले में एक झूला करीब 50 फीट की ऊंचाई से अचानक नीचे गिर पड़ा। झूले पर करीबन 20 से 25 लोग सवार थे। जिनमें से कुछ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। वहीं जिला प्रशासन ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here