पंजाब के जालंधर से करीब एक दर्जन से ज्यादा पार्षदों ने आज बीजेपी जॉइन कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, जालंधर के पार्षद और पूर्व सांसद सुशील रिंकू और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के लिंक में थे। चंडीगढ़ में पार्षदों को रिंकू ने बीजेपी में शामिल करवाया। बता दें कि उक्त जॉइन से पहले शहर से बाहर एक प्राइवेट प्लेस पर सभी की मीटिंग करवाई गई थी। जिसके बाद आज यानी रविवार को चंडीगढ़ में जॉइनिंग करवा ली गई। बता दें कि रिंकू और अंगुराल बीते दिन आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।
बता दें कि, इन नेताओं में वरेश मिंटू संदीप वर्मा, अमित सिंह संधा चंद्रजीत कौर संधा सुनीता रिंकू मनजीत सिंह टीटू, अमित लूथरा, राजन अंगूराल, सुनील मंटो, राधिका पाठक, जसपाल कौर भाटिया, प्रमुख रूप से शामिल हैं। यह सभी नेता आम आदमी पार्टी में थे और अब भाजपा में शामिल हो गए हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



