पंजाब: पद्मश्री ओलंपियन कौर सिंह का हुआ निधन

0
93

कौर सिंह पंजाब के ही नहीं बल्कि भारत के प्रमुख बॉक्सरों में से एक थे। मीडिया की माने तो, उन्होंने महान खिलाड़ी मोहम्मद अली के साथ फाइट की थी। कौर सिंह ने देश के लिए कई मेडल जीते थे। 1982 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार और 1983 में पद्मश्री दिया गया था। ओलंपियन पद्मश्री मुक्केबाज कौर सिंह का आज निधन हो गया। उन्होंने संगरूर के गांव खनाल खुर्द में आखिरी सांस ली। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनकी मौत पर शोक जताया है।

पद्मश्री, अर्जुन अवॉर्ड और एशियन गोल्ड मेडलिस्ट मुक्केबाज कौर सिंह ने 74 वर्ष की आयु में आज को कुरुक्षेत्र के अस्पताल में अंतिम सांस ली। आज जिला संगरूर में उनके गांव खनाल खुर्द में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मुक्केबाज कौर सिंह डायबिटीज बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें 2 दिन पहले पटियाला व बाद में कुरुक्षेत्र अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। सूबेदार कौर सिंह ने कॉमनवेल्थ खेलों तथा किंग कप में खेलते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। 9वीं एशियन चैंपियनशिप मुंबई में गोल्ड मेडल जीतने वाले मुक्केबाज कौर सिंह पहले इकलौते खिलाड़ी थे। उन्होंने विश्व के नंबर वन मुक्केबाज मोहम्मद अली के साथ भी दो-दो हाथ किए थे। वर्ष 1982 में मुक्केबाज कौर सिंह को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। फिर 1983 में पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here