मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) अंतर्गत विभिन्न पदों पर 2,446 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। सीएम सम्राट चौधरी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज ऊर्जा ऑडिटोरियम, पटना में बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) अंतर्गत विभिन्न पदों पर 2,446 नवचयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में नियुक्ति पत्र प्रदान कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। बड़े पैमाने पर हो रही इन नियुक्तियों से युवाओं का भविष्य सुरक्षित होगा, बल्कि उनसे जुड़े हजारों परिवारों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “आज बिहार में 10.49 लाख स्वयं सहायता समूहों से 1.81 करोड़ से अधिक महिलाएँ जुड़ी हैं और 30 लाख से अधिक ‘लखपति दीदी’ राज्य की नई विकास शक्ति बन चुकी हैं। हमारी सरकार का संकल्प है कि हर गरीब परिवार को रोजगार, हर महिला को सम्मान और हर गाँव को विकास के नए अवसर मिले। समृद्ध बिहार की मजबूत नींव आत्मनिर्भर महिलाओं और सशक्त ग्रामीण अर्थव्यवस्था से ही तैयार होगी।”
News Source : Social Media
Image Source : X @samrat4bjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



