पश्चिम बंगाल : पीएम मोदी कल हुगली जिले के तारकेश्वर से पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे

0
87

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि -पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने बताया है कि देशभर में 94 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में सीधे 18 हजार 880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जाएगी। इस किस्त से 2 करोड़ 18 लाख से अधिक महिला किसानों को भी लाभ मिलेगा। इस किस्त के साथ फरवरी 2019 में शुरू हुई पीएम-किसान योजना के तहत कुल वितरित धनराशि 4 लाख 46 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी। केवल पश्चिम बंगाल में ही 45 लाख 35 हजार से अधिक किसानों को नई किस्त के अंतर्गत 907 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्राप्त होगी। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल में कई महत्वपूर्ण कृषि पहल का भी शुभारंभ करेंगे। इनमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना शामिल हैं, जिनका उद्देश्य 2026-27 के दौरान राज्य के एक करोड़ 10 लाख से अधिक किसानों को बीमा कवरेज प्रदान करना है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी डिजिटल कृषि मिशन के तहत एग्रीस्टैक का भी शुभारंभ करेंगे, जिससे किसानों को एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से फसल बीमा, ऋण, उर्वरक वितरण और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण जैसी सेवाओं तक पहुंच आसान हो जायेगी। प्रधानमंत्री राज्य में प्राकृतिक कृषि पर राष्ट्रीय मिशन का भी शुभारंभ करेंगे। इस मिशन के तहत 17 हजार 300 हेक्टेयर में 346 प्राकृतिक कृषि क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे, जिससे 43 हजार से अधिक किसानों को लाभ होगा। इसके अतिरिक्त, कृषि उत्पादकता बढ़ाने, सिंचाई और फसल कटाई के बाद के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और किसानों की संस्थागत ऋण तक पहुंच में सुधार करने के लिए पुरुलिया, दार्जिलिंग, अलीपुरद्वार और झारग्राम जिलों में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का कार्यान्वयन शुरू किया जाएगा। कृषि मंत्रालय ने कहा है कि पीएम-किसान उत्सव दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य कार्यक्रम में एक करोड़ से अधिक किसानों के शामिल होने की उम्मीद है।

News Source : Social Media

Image Source : Social Media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here