सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय कोलकाता में बीजेपी पार्टी कार्यालय में पश्चिम बंगाल के एलओपी और बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी और पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रमुख सुकांत मजूमदार की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए। रॉय ने तृणमूल नेतृत्व से मोहभंग होने का जिक्र करते हुए सोमवार को पार्टी और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार तथा विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने रॉय का स्वागत करते हुए पार्टी का ध्वज उन्हें सौंपा। तापस रॉय पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी के डिप्टी चीफ व्हिप थे। विधायक रॉय ने टीएमसी और सीएम ममता बनर्जी के प्रति गहरी निराशा जाहिर करते हुए अभी हाल में ही विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया था।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



