पांच राज्यों के एग्जिट पोल – UP में फिर योगी की सम्भावना

0
251

Dailyaawaz : एग्जिट पोल के अनुसार पांच में से चार राज्यों में भाजपा बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि पंजाब में आप की सम्भावना नज़र आ रही है। एग्जिट पोल की नज़र में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी फिर सत्तासीन होंगे जबकि उत्तराखंड में भाजपा – कांग्रेस के बीच बराबर की टक्कर एग्जिट पोल बता रहे है। इनके अनुसार मणिपुर और गोवा में भी भाजपा को बहुमत मिलने की सम्भावना हैं। यदि एग्जिट पोल की माने तो उत्तर प्रदेश में किसी पार्टी को 37 साल बाद लगातार दूसरी बार बहुमत मिलता दिख रहा है और मणिपुर में भी भाजपा की सरकार बनने की सम्भावना है। जबकि गोवा में भाजपा एक बड़ी पार्टी बनकर एग्जिट पोल में उभरी है। इन पांचो राज्यों के नतीजे अधिकृत तौर पर 10 मार्च को घोषित होंगे।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here