मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ जब खैबर पख्तूनख्वाह और बलूचिस्तान की सीमा के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस गहरी खाई में गिर गई। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद के मुताबिक, दाना सर इलाके में बस हाईवे पर तेज रफ्तार से जा रही थी कि चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क से नीचे पत्थरों से भरी गहरी खाई में जा गिरा। अधिकारियों ने बताया कि बस पहले से ही यात्रियों से भरी हुई थी और रास्ते में खराब हुई दूसरी बस के यात्रियों को भी इसी बस में बैठा लिया गया था, जिससे वाहन उसकी क्षमता से अधिक भर गया था।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक रिपोर्टों में ओवरलोडिंग को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है। इस हादसे में कम से कम 40 लोगों की मौत हुई है और 8 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान चला रही है।
News Source : Social Media
Image Source : Social Media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



