मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से सिक्किम के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। वे आज सिक्किम में बिरलू द्वार से एमजी मार्ग तक रोड शो करेंगे। पीएम मोदी कल सिक्किम के राज्य बनने के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पालजोर स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह में शामिल होंगे, जहां वे राज्य में चार हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। इन विकास परियोजनाओं में बुनियादी ढांचे, संपर्क, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बिजली, शहरी विकास, पर्यावरण, पर्यटन और कृषि क्षेत्र शामिल हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिक्किम सरकार एकता के एक हजार कदम विषय पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी, जिसमें लगभग एक हजार पांच सौ कलाकार भाग लेंगे। पीएम मोदी पालजोर स्टेडियम में सभा को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री की यह यात्रा सिक्किम राज्य की स्थापना की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और सिक्किम के तीव्र और सतत विकास के प्रति मोदी सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



