पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का हुआ समापन, न्यूजीलैंड के ऑकलैंड के लिए हुए रवाना

0
75
पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का हुआ समापन, न्यूजीलैंड के ऑकलैंड के लिए हुए रवाना

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी छह दिवसीय तीन देशों की विदेश यात्रा के अंतिम चरण में आज ऑस्ट्रेलिया से न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए हैं। वह 10 और 11 जुलाई को ऑकलैंड में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत-ऑस्ट्रेलिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को और मजबूत करने के लिए अपनी सफल यात्रा के बाद मेलबर्न से रवाना हुए। विदेश मंत्री पेनी वोंग ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को विदा किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि रणनीतिक रक्षा सहयोग और आर्थिक संबंधों से लेकर शिक्षा, खेल और जीवंत सामुदायिक संपर्कों तक, इस यात्रा ने सहयोग के नए रास्ते खोले और भारत और ऑस्ट्रेलिया के लोगों के बीच गहरे संबंधों को और मजबूत किया। पोस्ट में आगे बताया गया कि प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के आखिरी चरण के लिए न्यूजीलैंड के ऑकलैंड के लिए रवाना हो गए हैं।

News Source : Social Media

Image Source : X @MEAIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here