मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज से ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की दूसरी बैठक शुरू होगी। दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में चीन, ब्राज़ील, मिस्र, इथियोपिया और इंडोनेशिया सहित 11 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैठक में वरिष्ठ राजनयिक, नीति-निर्माता और संस्कृति विशेषज्ञ सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देने और आपसी साझेदारी को मजबूत करने पर विचार-विमर्श करेंगे। जी-20 बैठकों के सफल आयोजन के बाद वाराणसी एक बार फिर महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



