मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह कोलकाता के रेड रोड में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम की थीम ‘स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग’ (Yoga For Healthy Ageing) थी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “आज सुबह कोलकाता के रेड रोड पर योग दिवस का एक शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें हर वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया और सभी के जीवन में योग के महत्व का एक अहम संदेश दिया। इस बार कार्यक्रम की थीम ‘स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग’ (Yoga For Healthy Ageing) थी, जिसमें हर उम्र में फिट और स्वस्थ रहने के लिए योग के महत्व पर ज़ोर दिया गया।”
News Source : Social Media
Image Source : X @narendramodi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



