मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का का दौरा किया और ऑस्ट्रेलिया के खेल समुदाय से बातचीत की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दोनों प्रधानमंत्रियों को प्रदर्शनी मैचों में स्थानीय बच्चों को अपना कौशल दिखाते हुए देखने का मौका मिला। सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया गया कि लोगों के बीच आपसी संबंध बढ़ाने में खेल को एक अहम आधार मानते हुए, दोनों प्रधानमंत्रियों ने खेल के क्षेत्र में आपसी आदान-प्रदान को और गहरा करने वाली पहलों का स्वागत किया और ‘भारत-ऑस्ट्रेलिया खेल सहयोग रोडमैप’ लॉन्च किया। पीएम मोदी ने कहा कि 2030 में भारत द्वारा कॉमनवेल्थ गेम्स और 2032 में ऑस्ट्रेलिया द्वारा ओलंपिक की मेजबानी करने से, अगले दशक में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल साझेदारी को और मजबूत करने का मंच तैयार हो गया है!
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “खेल भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी का एक अहम स्तंभ है, जो साझा जुनून और आपसी सम्मान के जरिए हमारे लोगों को करीब लाता है। प्रधानमंत्री अल्बानीज़ के साथ मशहूर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) जाकर बहुत खुशी हुई। खेलों के क्षेत्र में और ज्यादा आदान-प्रदान, युवाओं की भागीदारी और सहयोग भारत-ऑस्ट्रेलिया की दोस्ती को और मजबूत बना सकते हैं।” पीएम मोदी ने आज एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “एमसीजी में युवा खेल प्रतिभाओं को खेलते हुए देखकर बहुत खुशी हुई। बच्चों को क्रिकेट, कबड्डी और ऑस्ट्रेलियन रूल्स फुटबॉल खेलते हुए देखना इस बात की शानदार याद दिलाता है कि खेलों में लोगों को जोड़ने की एक अनोखी क्षमता होती है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेलों को लेकर गहरा जुड़ाव है। चूंकि हमारे दोनों देश आने वाले वर्षों में बड़े वैश्विक खेल आयोजनों की मेजबानी करने की तैयारी कर रहे हैं, इसलिए खेल, युवाओं की भागीदारी, बुनियादी ढांचे और प्रतिभा विकास के क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने की अपार संभावनाएं हैं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @narendramodi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



