पीएम मोदी ने जकार्ता के इस्ताना मर्डेका में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ आधिकारिक वार्ता की

0
85
पीएम मोदी ने जकार्ता के इस्ताना मर्डेका में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ आधिकारिक वार्ता की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जकार्ता के इस्ताना मर्डेका में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ आधिकारिक वार्ता की। दोनों नेताओं ने भारत-इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के सभी पहलुओं की समीक्षा की, जिसमें व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, समुद्री सहयोग, ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा और फार्मा, अंतरिक्ष, महत्वपूर्ण खनिज और दुर्लभ मृदा (रेयर अर्थस), संस्कृति, पर्यटन और लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान शामिल हैं। दोनों नेताओं ने वैश्विक और बहुपक्षीय महत्व के मुद्दों पर भी चर्चा की और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति और समृद्धि के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता को दोहराया। दोनों पक्षों ने कई द्विपक्षीय समझौतों और दस्तावेजों के आदान-प्रदान को देखा, जिनमें समुद्री सुरक्षा, अंतरिक्ष सहयोग, रक्षा, स्टील सप्लाई चेन, दुर्लभ मृदा (रेयर अर्थस), स्वास्थ्य, कृषि और विज्ञान व प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्र शामिल हैं। ये समझौते प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करेंगे और ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ को और गहरा करने में योगदान देंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “जकार्ता में इस्ताना मर्डेका में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ सार्थक बातचीत हुई। पिछले कुछ वर्षों में, भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई गति और अधिक गहराई मिली है। आज की बातचीत में व्यापार, मानव विकास, कृषि, खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवा जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रमुख समुद्री देशों के तौर पर, रक्षा, सुरक्षा और समुद्री सहयोग भी हमारी बातचीत का हिस्सा रहे।” साथ ही पीएम मोदी ने एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “भविष्य को देखते हुए, हमने सहमति व्यक्त की कि हमारे देशों को अंतरिक्ष, दूरसंचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य उभरती हुई तकनीकों जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करना चाहिए।”

News Source : Social Media

Image Source : X @narendramodi

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here