पीएम मोदी ने बारबाडोस की पीएम मिया अमोर मोटली को ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

0
88
पीएम मोदी ने बारबाडोस की पीएम मिया अमोर मोटली को ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस के चुनावों में मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी जीत पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत, बारबाडोस के साथ अपनी दीर्घकालिक मित्रता को अत्यधिक महत्व देता है, जो सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर विस्तार कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मुझे 2024 में भारत-कैरिकॉम (India-CARICOM) शिखर सम्मेलन के दौरान हुई हमारी मुलाकात सुखद रूप से याद है। मैं अपने लोगों के लाभ के लिए हमारी साझेदारी को और मजबूत करने हेतु उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूँ।

प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। भारत, बारबाडोस के साथ अपनी दीर्घकालिक मित्रता को अत्यधिक महत्व देता है, जिसका विभिन्न सहयोग क्षेत्रों में निरंतर विस्तार हो रहा है। मुझे 2024 में भारत-कैरिकॉम (India-CARICOM) शिखर सम्मेलन के दौरान हुई हमारी मुलाकात सुखद रूप से याद है और मैं अपने लोगों के लाभ के लिए हमारी साझेदारी को और अधिक मजबूत करने हेतु उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूँ।“

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here