पीएम मोदी ने बिश्केक में एससीओ शिखर सम्मेलन को संबोधित किया

0
77
पीएम मोदी ने बिश्केक में एससीओ शिखर सम्मेलन को संबोधित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने भारत का यह रुख दोहराया कि बातचीत और कूटनीति ही विवादों को सुलझाने का एकमात्र रास्ता है। उन्होंने आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की जरुरत पर जोर दिया और इस बात पर भी बल दिया कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कोई दोहरा मापदंड नहीं होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कनेक्टिविटी, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, स्टार्टअप और युवाओं की भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने पहले एससीओ सिविलाइजेशन डायलॉग फोरम की मेजबानी करने के लिए भारत की तैयारी की भी घोषणा की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “बिश्केक में SCO समिट को संबोधित किया। यह समिट इसलिए खास है क्योंकि हम एससीओ की शुरुआत के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। समिट में मैंने जो बातें रखीं, वे इस प्रकार हैं, अब समय आ गया है कि हम अगले 25 सालों के लिए SCO के एजेंडे पर विचार करें। भारत का रुख स्पष्ट है… हमें अपनी साझा भौगोलिक स्थिति को साझा अवसरों में बदलना होगा। हमें सुरक्षा, कनेक्टिविटी और अवसर – इन तीन स्तंभों पर काम करना होगा। एससीओ के विजन को साकार करने की कुंजी आतंकवाद के खतरे से निपटना है। हमें आतंकवादी फंडिंग, भर्ती, कट्टरपंथ और सुरक्षित पनाहगाहों के पूरे इकोसिस्टम को खत्म करना होगा। जो देश आतंकवाद का इस्तेमाल सरकारी नीति के तौर पर करते हैं और आतंकवादियों को पनाह व समर्थन देते हैं, उन्हें कड़ा संदेश मिलना चाहिए कि आतंकवाद कभी भी रणनीतिक संपत्ति नहीं हो सकता। मजबूत और भरोसेमंद कनेक्टिविटी से साझा विकास को बढ़ावा मिलता है। भारत उन सभी पहलों का समर्थन करता है जो बाजारों को जोड़ती हैं, व्यापार को आसान बनाती हैं और विकास के नए रास्ते खोलती हैं। हमारी सफलता का असली पैमाना यह होना चाहिए: हमारी कोशिशों से युवाओं के लिए कितने नए अवसर पैदा हुए हैं? हमारे उद्यमियों के लिए कितने नए बाजार खुले हैं? हमारे किसानों को तकनीक से कितना फायदा हुआ है? और हमारे नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में कितना सुधार हुआ है?”

News Source : Social Media

Image Source : X @MEAIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here