मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने कल नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने प्रधानमंत्री मोदी को व्यापार और आर्थिक साझेदारी, उर्वरक, संपर्क और जन-संबंधों सहित पारस्परिक सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की जानकारी दी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने पिछले वर्ष दिसंबर में 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सफल भारत यात्रा का स्मरण किया। उन्होंने भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से वार्षिक शिखर सम्मेलन के परिणामों को लागू करने की दिशा में दोनों पक्षों द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



