मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल-सीआईएसएफ के सभी कर्मियों को उनके स्थापना दिवस पर बधाई दी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सभी कर्मियों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। दृढ़ संकल्प, अनुशासन और समर्पण के लिए प्रसिद्ध, सीएसएफ देशभर में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाता है। कर्तव्य के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता भारत की सुरक्षा और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देती है।”
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



