पीएम मोदी ने सेशेल्स में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ की बातचीत

0
86
पीएम मोदी ने सेशेल्स में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ की बातचीत

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सेशेल्स में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “सेशेल्स में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। वे सेशेल्स की तरक्की में अहम योगदान दे रहे हैं। साथ ही, भारत के साथ उनका जुड़ाव भी बहुत मजबूत है।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले पीएम मोदी ने सेशेल्स के विक्टोरिया स्थित प्रमुख हिंदू मंदिर अरुलमिगु नवशक्ति विनयगर मंदिर में प्रार्थना की। उन्होंने लिखा, “सेशेल्स के प्रमुख हिंदू मंदिर, विक्टोरिया स्थित अरुलमिगु नवशक्ति विनयगर मंदिर में प्रार्थना की। भगवान श्री गणेश सभी को बुद्धि, शक्ति और समृद्धि का आशीर्वाद दें।” एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “मैं ‘अरुलमिगु नवशक्ति विनयगर मंदिर’ के निर्माण और सेशेल्स में भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता के विभिन्न पहलुओं को लोकप्रिय बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए ‘सेशेल्स हिंदू कोविल संगम’ की सराहना करना चाहूंगा।”

News Source : Social Media

Image Source : X @narendramodi

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here