मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरु रविदास जयंती के अवसर पर रविवार को जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लन का दौरा करेंगे। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि मोदी सुबह संसद के बजट सत्र में भाग लेने के बाद दोपहर में डेरा पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री का यह दौरा गुरु रविदास जयंती के अवसर पर हो रहा है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों से मोदी अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में स्थित गुरु रविदास के जन्मस्थान सीर गोवर्धन की यात्रा करते आ रहे हैं। जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लन पंजाब में रविदासिया समुदाय के सबसे पवित्र स्थलों में से एक माना जाता है। डेरा बल्लन के प्रमुख संत निरंजन दास को इस वर्ष पद्म श्री पुरस्कार के लिए चुना गया है। संत निरंजन दास वाराणसी के साथ-साथ बल्लन डेरा के भी प्रमुख हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



