मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में रिहा किए गए दोषी संथन की मौत हो गई है। संथन ने चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल में अंतिम सांस ली है। अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या के मामले में बरी किए गए दोषी संथन का चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान संथन की मौत हो गई।
मीडिया की माने तो अस्पताल के एक अधिकारी के अनुसार, संथन को लीवर से संबंधित बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था डॉक्टरों के अनुसार, बुधवार सुबह संथन ने राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल में अंतिम सांस ली। उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी हत्या मामले में दोषी ठहराए गए संथन को साल 2022 में बरी कर दिया गया था। संथन श्रीलंकाई नागिरक था।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में बरी किए गए दोषी संथन का बुधवार (28 फरवरी) को निधन हो गया। संथन ने चेन्नई के राजीव गांधी जनरल अस्पताल में बुधवार सुबह आखिरी सांस ली। अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि सुबह 7:50 बजे संथन ने दम तोड़ा। वह लिवर फेलियर के साथ क्रिप्टोजेनिक सिरोसिस से पीड़ित था। सूत्रों के मुताबिक, उसे 27 जनवरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



