पूर्वोत्तर को देश का अभिन्न अंग मानती है सरकार : कीर्ति वर्धन सिंह

0
16
पूर्वोत्तर को देश का अभिन्न अंग मानती है सरकार : कीर्ति वर्धन सिंह

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन तथा विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा है कि केंद्रीय बजट 2025-26 एक ऐतिहासिक बजट है और देश की आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत बनने की यात्रा की दिशा में महत्‍वपूर्ण उपलब्‍धि है। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन तथा विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कोहिमा में केंद्रीय बजट पर कहा कि बजट वैश्विक आर्थिक शक्ति बनने का उद्देश्य प्राप्त करने की दिशा में प्रमुख उपलब्‍धि है। उन्होंने कहा कि सरकार पूर्वोत्तर को देश का अभिन्न अंग मानती है और उसका लक्ष्य इस क्षेत्र को देश के विकास की मुख्यधारा में शामिल करना है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले, कोहिमा में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नागालैंड प्रधान कार्यालय में केंद्रीय बजट पर राज्य सेमिनार में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस बीच, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन तथा विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्य वन विभाग के अधिकारियों के साथ भी बैठक की। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन तथा विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह नागालैंड की तीन दिन की यात्रा पर हैं और मंगलवार को कोहिमा पहुंचे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here