मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत-फ्रांस विदेश कार्यालय परामर्श बैठक कल पेरिस में आयोजित की गई। बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश सचिव विक्रम मिसरी और फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्रालय के महासचिव मार्टिन ब्रिएन्स ने की। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं में हुई प्रगति की व्यापक समीक्षा की। बयान में यह भी कहा गया है कि दोनों पक्षों ने भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष, आर्थिक सुरक्षा सहयोग और द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के लक्ष्य सहित प्रमुख उपलब्धियों की भी समीक्षा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा, असैन्य परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, साइबर और डिजिटल, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, संस्थागत संवाद तंत्र और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने वाली पहलों सहित द्विपक्षीय सहयोग के रणनीतिक क्षेत्रों को भी चर्चा में शामिल किया गया। मंत्रालय ने कहा है कि दोनों पक्षों ने पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य जैसे वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग, त्रिपक्षीय वार्ता, तीसरे देशों में संयुक्त विकास परियोजनाएं, साथ ही पश्चिम एशिया और यूक्रेन में हो रहे घटनाक्रमों पर भी चर्चा हुई।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



