पोर्शे 911 एस/टी कार भारत में हुई लॉन्च

0
244

जर्मन ऑटोमेकर पोर्श ने 911 एस/टी को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी का दावा है कि कार 3.7 सेकेंड में 0 से 100 की स्पीड हासिल कर सकती है। कार को हाल ही में कंपनी की एनिवर्सिरी के मौके पर अनवील किया गया था। नई पोर्शे 911 एस/टी की कीमत 4.26 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी का इंडियन मार्केट में ये सबसे महंगा मॉडल है। पोर्शे 911 एस/टी की सिर्फ 1,963 यूनिट ही सेल की जाएंगी।

मीडिया की माने तो, पोर्शे 911 एस/टी के इंटीरियर की बात करें तो इसमें GT3 RS की झसलक दिखाई देती है। इसमें लाइटवेट ग्लास और फुल कार्बन-फाइबर रेनफोर्स्ड प्लास्टिक (CFRP) रोल केज दिया गया है। इसमें रेट्रो-डिजाइन वाली लेदर की सीट्स और एक माइक्रोफाइबर हेडलाइनर भी दिया गया है। कंपनी ने इसका वजन कम करने के लिए कई चेंजेस किए हैं। जैसे इसमें रियर-व्हील स्टीयरिंग को हटाकर एक्सटेंसिव कार्बन-फाइबर रेनफोर्स्ड प्लास्टिक का यूज किया गया है। ये मौजूदा जनरेशन की सबसे हल्की कार है। इसका वजन 1380Kg है। GT3 RS से इसका वजन 70Kg कम है। पोर्शे 911 एस/टी के इंजन की बात करें तो इसमें 4.0-लीटर, फ्लैक्स-सिक्स पेट्रोल इंजन दिया है, जो 525 hp की पावर और 465 Nm का टार्क जनरेट करता है। हालांकि, GT3 RS के 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक के बजाय, S/T में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here