साउथ अभिनेता वरुण तेज अपनी आने वाली फिल्म ऑपरेशन वैलेंटाइन को लेकर चर्चा में है। एक्टर इस फिल्म में भारतीय वायु सेना के पायलट के रूप में नजर आएंगे। वहीं मानुषी छिल्लर एक रडार ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगी। मीडिया की माने तो, वहीं आज साउथ एक्टर वरुण तेज और मानुषी छिल्लर की आने वाली फिल्म ‘ऑपरेशन वैलेंटाइन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म की कहानी 2019 के पुलवामा अटैक और उसके बाद हुई एयरस्ट्राइक पर बेस्ड होगी।
जानकारी के अनुसार, इस फिल्म के 2 मिनट 46 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत अर्जुन देव उर्फ वरुण तेज से होती है। जहां वो एक बुरा सपना देखते हुए अचानक उठ जाते हैं। फिर आगे अर्जुन देव की एयरफोर्स जिंदगी नजर आती हैं, जहां वे पायलट रहते हैं। ट्रेलर में मानुषी छिल्लर भी दिखाई देती हैं, जो फिल्म में एक रडार कंट्रोलर का किरदार निभा रही हैं। देशभक्ति की भावना जगाती हुई इस फिल्म में वरुण तेज, मानुषी और अन्य अफसरों के साथ देश को बचाने के लिए एक मिशन पर निकलते नजर आते हैं। ट्रेलर में जबरदस्त एरियल एक्शन भी देखने को मिला।
सूत्रों से प्राप्त जानाकरी के अनुसार, वरुण तेज की आने वाली फिल्म ‘ऑपरेशन: वैलेंटाइन’ का पोस्टर X(ट्विटर) पर शेयर किया है। पोस्टर शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा- #ऑपरेशनवैलेंटाइन का अंतिम प्रहार यहाँ है! इसे बनाने में बहुत मेहनत और जुनून लगा। आशा है आप लोगों को यह पसंद आएगा!🤗बता दें कि, इस फिल्म में बड़े पैमाने पर हाई-ऑक्टेन एक्शन देखने को मिलेगा। इस फिल्म से शक्ति प्रताप सिंह हाड़ा डायरेक्शन के रूप में कदम रख रहे हैं। यह आमिर खान और सिद्धार्थ राज कुमार द्वारा लिखी गई है। ‘ऑपरेशन वैलेंटाइन’ संदीप मुड्डा द्वारा निर्मित और नंदकुमार अब्बिनेनी और गॉड ब्लेस एंटरटेनमेंट द्वारा सह-निर्मित है।
The Final Strike of #OperationValentine
is here!🇮🇳
Lot of hard work and passion went into to making this.
Hope you guys like it!🤗Link- https://t.co/taQP1vlHFU#OPVFinalStrike #OPVonMarch1st@ManushiChhillar @ShaktipsHada89 @MickeyJMeyer @iRuhaniSharma @ShatafFigar… pic.twitter.com/xk4yw0FlhA
— Varun Tej Konidela (@IAmVarunTej) February 20, 2024
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



