फिल्म ‘द आर्चीज’ का दूसरा गाना ‘वा वा वूम’ हुआ रिलीज

0
179

जोया अख्तर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द आर्चीज’ का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के जरिए तमाम स्टारकिड्स अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का नाम शामिल है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ‘सुनोह’ के बाद अब ‘द आर्चीज’ का दूसरा गाना ‘वा वा वूम’ रिलीज हो चुका है, जिसमें सभी सितारे जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। ‘वा वा वूम’ के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। मीडिया की माने तो, जोया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर गाना साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘तुम बिल्कुल वा वा वूम हो। ‘द आर्चीज’ 7 दिसंबर को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें मिहिर आहूजा, वेदांग रैना और युवराज मेंडा भी अहम भूमिकाओं में हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here