मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंच गया है। लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना ने बुधवार रात हुए दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से मात दी। मैच में 85वें मिनट तक अर्जेंटीना 0-1 से पीछे थी, लेकिन आखिरी सात मिनट में दो गोल कर टीम ने वापसी की और जीत हासिल की। अब 19 जुलाई को फाइनल में अर्जेंटीना का सामना स्पेन से होगा। अटलांटा में एंथनी गॉर्डन के 55वें मिनट के गोल के बाद इंग्लैंड फाइनल की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा था, लेकिन मेसी की टीम ने आखिर समय में मैच का रुख बदल दिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेसी के पास पर एंजो फर्नांडेज ने करीब 25 गज की दूरी से शानदार शॉट से स्कोर 1-1 किया, और इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में मेसी के सटीक क्रॉस पर सब्स्टीट्यूट लॉटारो मार्टिनेज ने हेडर से गोल कर जीत दिलाई। यह अर्जेंटीना का सातवां वर्ल्ड कप फाइनल है (पहले 1930, 1978, 1986, 1990, 2014 और 2022 में खेल चुका है) और टीम 1978, 1986 व 2022 में खिताब जीत चुकी है। अब उसके पास लगातार दूसरी बार और कुल चौथा खिताब जीतने का मौका है। मैच में शुरुआत से ही टैकल और विवाद रहे, कई बार खिलाड़ियों के बीच भिड़ंत हुई और रेफरी को बार-बार रोकना पड़ा। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमें आक्रामक रहीं, जिसके बाद अंतिम मिनटों में अर्जेंटीना ने नाटकीय वापसी की।
News Source : Social Media
Image Source : X @FIFAWorldCup
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



