मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया है। ग्रुप-जे के मुकाबले में अर्जेंटीना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अल्जीरिया को 3-0 से हराया। टीम की इस जीत के नायक कप्तान लियोनेल मेसी रहे, जिन्होंने मुकाबले में तीन गोल दागे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 38 साल के मेसी ने 17वें, 60वें और 76वें मिनट में गोल दागे। वे 78 मिनट के गेम के बाद मैदान से बाहर चले गए। कैनसस सिटी के एरोहेड स्टेडियम में मेसी के इस दमदार प्रदर्शन से अर्जेंटीना ने ग्रुप-जे के मुकाबले में अल्जीरिया को 3-0 से हराया। मेसी अब तक 11 इंटरनेशनल हैट्रिक लगा चुके हैं। इस जीत से अर्जेंटीना ग्रुप-जे के पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ गई है। अर्जेंटीना अब 22 जून को अपने अगले ग्रुप मुकाबले में ऑस्ट्रिया से भिड़ेगा। वहीं, अल्जीरिया की टीम अपने अगले मैच में जॉर्डन से भिड़ेगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



