फीफा विश्व कप 2026 : इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश, कांगो को 2-1 से हराया

0
90
फीफा विश्व कप 2026 : इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश, कांगो को 2-1 से हराया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंग्लैंड ने फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में कांगो को 2-1 से हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है। अटलांटा स्टेडियम में खेले गए मैच में कांगो ने शुरुआती आगाज किया और मैच के 7वें मिनट में ब्रायन सिपेंगा ने चांसल म्बेंबा के पास से लो‑शॉट लगाया, जो इंग्लैंड के गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड को छकाते हुए गोल में चला गया। यह ब्रायन का पहला अंतरराष्ट्रीय गोल था। पहले हाफ में कांगो की डिफेंस और गोलकीपर लियोनेल म्पासी ने कई बेहतरीन सेव्स किए और हाफ टाइम तक कांगो 1-0 से आगे रहा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने वापसी की। 75वें मिनट में एंथनी गॉर्डन के पास पर हैरी केन ने दमदार हेडर से बराबरी की और 86वें मिनट में हैरी केन ने म्पासी को छकाकर टॉप कॉर्नर में शॉट दागकर टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई। सेकंड हाफ के इंजरी टाइम में कांगो को बॉक्स के बाहर मिली फ्री‑किक पर योआन विसा ने शॉट लिया लेकिन गेंद क्रॉसबार के ऊपर से निकल गई, जिससे कांगो टूर्नामेंट से बाहर हो गया। इंग्लैंड का अगला मुकाबला भारतीय समयानुसार 6 जुलाई को मैक्सिको के साथ मैक्सिको स्टेडियम में होगा।

News Source : Social Media

Image Source : X @FIFAWorldCup

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here