फीफा विश्व कप 2026 : ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप डी के अपने पहले मैच में तुर्किए को 2-0 से हराया

0
82
फीफा विश्व कप 2026 : ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप डी के अपने पहले मैच में तुर्किए को 2-0 से हराया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया ने फीफा विश्व कप 2026 में ग्रुप डी के अपने पहले मैच में तुर्किए को 2-0 से हरा दिया है। ऑस्‍ट्रेलिया के नेस्टोरी इरंकुंडा और कॉनर मेटकाफ ने एक-एक गोल दागा। अमेरिका के न्यू जर्सी में फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप सी के मैच में आज स्कॉटलैंड ने हैती को 1-0 से हरा दिया है। स्कॉटलैंड को जीत की यह उपलब्धि 28 वर्ष के इंतजार के बाद मिली है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले अमेरिका के कैलिफोर्निया में कतर और स्विट्जरलैंड के बीच भी ग्रुप बी का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। स्विट्जरलैंड ने शुरुआती गोल से बढ़त बनाई, लेकिन कतर ने मैच के अंत में वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर दिया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here