मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अटलांटा में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने चेक रिपब्लिक के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। मैच के 6वें मिनट में मिखाल सादिलेक ने गोल कर चेक रिपब्लिक को बढ़त दिलाई, लेकिन 83वें मिनट में मिले पेनल्टी मौके को टेबोहो मोक्वेना ने गोल में बदलकर दक्षिण अफ्रीका की हार टाल दी। इस परिणाम से दोनों ही टीमों की नॉक आउट दौर में पहुंचने की उम्मीद बनी हुई है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले कल ग्रुप-के में मैक्सिको सिटी में खेले गए मुकाबले में कोलंबिया ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से हरा दिया। ग्रुप-एल के मैच में घाना ने पनामा को 1-0 से हराकर महत्वपूर्ण अंक हासिल किया।
News Source : X @FIFAWorldCup
Image Source : X @FIFAWorldCup
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



