मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 5 बार की चैंपियन ब्राजील वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। सोमवार सुबह राउंड ऑफ 16 में नॉर्वे ने न्यू जर्सी स्टेडियम में ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। ब्राजील की ओर से जूनियर नेमार ने गोल किया, जबकि नॉर्वे के एरलिंग हालैंड ने दो गोल दागे। पहले हाफ में ब्राजील को वीएआर समीक्षा के बाद पेनल्टी मिली, लेकिन ब्रूनो गुइमारेस का शॉट नॉर्वे के अनुभवी गोलकीपर ऑर्जन नीलैंड ने रोक दिया। नीलैंड ने गेब्रियल मार्टिनेली और विनीसियस जूनियर के अन्य प्रयास भी नाकाम किए और पहला हाफ 0-0 पर समाप्त हुआ।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दूसरे हाफ में ब्राजील के एंड्रिक ने एक आसान मौका गंवाया, जिसके बाद नॉर्वे ने जवाबी हमला किया। 72वें मिनट में एंड्रियास शेल्डरप के क्रॉस पर हालैंड ने जोरदार हेडर से नॉर्वे को 1-0 की बढ़त दिलाई और इंजुरी टाइम से ठीक पहले उन्होंने डिफेंडर डेनिलो के बीच से गेंद निकालकर अपना दूसरा गोल किया, जो इस टूर्नामेंट में उनका छठा और सातवां गोल था। इस गोल के साथ वह गोल्डन बूट की दौड़ में मेसी और एमबाप्पे के बराबर आ गए। इंजुरी टाइम के 10वें मिनट में नेमार ने पेनल्टी से स्कोर 2-1 कर दिया, पर तब तक जीत के लिए देर हो चुकी थी। 1990 के बाद ब्राजील पहली बार वर्ल्ड कप से इतने शुरुआती चरण में बाहर हुआ।
News Source : Social Media
Image Source : X @FIFAWorldCup
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



