फीफा विश्व कप 2026 : ब्राजील ने जापान को 2-1 से हराया, प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

0
90
फीफा विश्व कप 2026 : ब्राजील ने जापान को 2-1 से हराया, प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कार्लो एंचेलोटी की ब्राजील टीम ने ह्यूस्टन में खेले गए मुकाबले में आखिरी पलों में किए गए गोल के दम पर राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली। गैब्रिएल मार्टिनेली के इंजरी टाइम गोल ने ब्राजील को जापान के खिलाफ 2-1 की रोमांचक वापसी जीत दिलाई। जापान की टीम ने ब्राजील के खिलाफ अंतिम-32 मुकाबले में शुरुआत से ही मिडफील्ड में संख्या बढ़ाकर विरोधी पर भारी दबाव बनाया। ह्यूस्टन स्टेडियम में जापान ने पांच मिडफील्डरों के साथ घना रक्षात्मक खेल खेला, जिससे ब्राजील के साफ मौके कम रहे। पहले हाफ में कई हमले के बावजूद ब्राजील गोल नहीं कर पाया। हाइड्रेशन ब्रेक के बाद कैसेमिरो की चूक पर काइशू सानो ने बीच मैदान से तेजीसे गेंद छीनी और 29वें मिनट में 20 मीटर के जोरदार शॉट से पहला गोल कर दिया, जो पहले हाफ का इकलौता गोल बना।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दूसरे हाफ में ब्राजील ने अपने अनुभव और तकनीक से वापसी की और जापान की रणनीति, डिफेंस और मिडफील्ड पर दबदबा बनाते हुए बराबरी हासिल कर ली। 56वें मिनट में गेब्रिएल के क्रॉस पर कैसेमिरो के हेडर ने गोल किया। मैच देर तक बराबरी पर चला और जब अतिरिक्त समय की आशंका बढ़ी, तब ब्राजील ने विजयी पल बना लिया। युवा फारवर्ड रायन ने गेंद छीनकर ब्रूनो गिमारेस को दी, जिन्होंने उसे बॉक्स में खड़े गेब्रिएल मार्टिनेली तक पहुँचाया, मार्टिनेली ने गोल कराकर ब्राजील को अंतिम-16 में पहुंचा दिया।

News Source : Social Media

Image Source : X @FIFAWorldCup

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here