मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फ्रांस में, इंग्लिश चैनल पार करने के प्रयास में एक नाव के उत्तरी तट से टकरा जाने के बाद दो महिलाओं की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। 82 लोगों को ले जा रही यह नाव बोलोग्ने-सुर-मेर के पास हार्डेलॉट समुद्र तट से रवाना हुई थी। अधिकारियों का कहना है कि इंजन खराब होने के कारण यह नाव किनारे पहुंचने से पहले दुर्घटनाग्रस्त हुई। बताया जा रहा है कि मृतक महिलाएं सूडान की हैं। मामले की जांच जारी है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक महीने से भी कम समय में इंग्लिश चैनल पार करने की कोशिश कर रहे प्रवासियों से जुड़ी यह तीसरी जानलेवा घटना है। पिछले महीने, इसी तट पर चार लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा ऐसे समय में हुआ जब ब्रिटेन और फ्रांस की सरकारों ने पिछले महीने इंग्लिश चैनल पार करने वाले प्रवासियों की संख्या कम करने के उद्देश्य से एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



