111 किमी रफ्तार से बढेगा : बंगाल की खाड़ी में उठा असानी तूफान चक्रवात में बदला

0
182

बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान ‘असानी’ रविवार को चक्रवात में बदल गया है।  कोलकाता नगर निगम ने अपने कर्मचारियों और आपदा प्रबंधन टीमों को सावधान कर दिया है। और उनकी छुट्टी निरस्त कर दी गईं हैं। चक्रवात असानी को देखते हुए बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में भी अलर्ट जारी किया गया है। चक्रवाती तूफान लगभग 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि यहां तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र के ऊपर बना दबाव क्षेत्र रविवार सुबह करीबन 5.30 बजे निकोबार द्वीप समूह से करीब 450 पश्चिम-उत्तर पश्चिम, पोर्ट ब्लेयर से 380 किलोमीटर पश्चिम, विशाखापट्टनम से 970 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और पुरी से 1030 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में केंद्रित था। ओडिशा तट के पास समुद्र की स्थिति नौ मई को खराब और 10 मई को ज्यादा खराब हो जाएगी। 10 मई को समुद्र में हवा की गति बढ़कर 80 से 90 किमी प्रति घंटा होने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि, 9 मई को चक्रवात के बंगाल की खाड़ी में 60 नॉटिकल मील (111 किमी प्रति घंटा) की गति से आगे बढ़ने की संभावना है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here