सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पहली बार केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में ‘खेलो इंडिया शीतकालीन खेल’ का शुभारंभ हो गया है। वहीं, गुलमर्ग में 21 फरवरी से 26 फरवरी तक खेल स्पर्धाओं का आयोजन होगा। खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2024 का शुभंकर एक हिम तेंदुए को बनाया गया है। इसे शीन-ए शी या लद्दाख क्षेत्र में शान नाम दिया गया है। गुलमर्ग में 21 फरवरी से 26 फरवरी तक खेल स्पर्धाओं का आयोजन होगा। खेलो इंडिया नेशनल विंटर गेम्स का पहला संस्करण 7 से 11 मार्च 2020 तक गुलमर्ग में ही आयोजित किया गया था।
मीडिया की माने तो, बता दें कि, खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2024, खेलो इंडिया कैलेंडर में वार्षिक आयोजन का चौथा संस्करण हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से खिलाड़ी 18 फरवरी से यहां पहुंच जाएंगे। इस बात की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। केंद्रीय मंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, “शीतकालीन खेल और रोमांच महान आयोजन हैं। खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का चौथा संस्करण लद्दाख में शुरू हो गया है। दूसरा चरण 21-26 फरवरी तक गुलमर्ग में आयोजित किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी जी ने खेलो इंडिया और फिट इंडिया के माध्यम से खेल और साहसिक गतिविधियों को आगे बढ़ाया है। शुभकामनाएं !”
Winter Sports & Adventures are Great Events!
The 4th- Edition of Khelo India Winter Games has begun in Ladakh! The 2nd Leg will be held in Gulmarg from- Feb. 21-26th. PM Sh @narendramodi ji has pushed sports & adventure activities through- Khelo India & Fit India. Best wishes !! pic.twitter.com/MFsJ5GHi9R— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) February 3, 2024
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें