बिहार: एनएच 333ए पर कार ने तीन ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 18 घायल

0
103

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के शेखपुरा-सिकंदरा एनएच 333ए पर गुरुवार देर शाम बिखरी गिट्टी के बीच अनियंत्रित जाइलो कार ने तीन ई-रिक्शा को रौंद दिया। एकसारी गांव के पास हुए हादसे में बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे व परीक्षार्थी समेत 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार फरार हो गया तथा स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया।

आप को बता दे, अस्पताल में अफरातफरी मच गई तथा छह गंभीर घायलों को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया। घटनास्थल पर जूते-चप्पल, बैग व एडमिट कार्ड बिखरे मिले। डीएम शेखर आनंद, एसपी बलराम कुमार चौधरी सहित अधिकारी अस्पताल पहुंचे तथा उपचार निर्देश दिए। ग्रामीणों ने सड़क पर बिखरी गिट्टी न हटाने पर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।amarujala​

news & Image source: social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here