बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद विधान परिषद से दिया इस्तीफा

0
83
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद विधान परिषद से दिया इस्तीफा

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड-जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए हाल ही में चुने जाने के बाद संवैधानिक प्रावधानों का पालन करते हुए राज्य विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जेडीयू विधायक संजय गांधी ने नीतीश कुमार का इस्तीफ़ा विधान परिषद के अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह को सौंपा। पटना में संवाददाताओं से बातचीत में वरिष्ठ मंत्री विजय कुमार चौधरी ने यह जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री के इस्तीफे के संबंध में जल्द ही आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है। जेडीयू प्रमुख इस महीने की 16 तारीख को राज्‍य सभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बीच, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वे इस महीने की शुरुआत में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। भाजपा अध्यक्ष ने अपना इस्तीफा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को सौंपा, जिन्होंने इसे विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को भेज दिया। संवाददाताओं से बातचीत में कुमार ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर इस्तीफा देने की घोषणा की थी। उन्होंने बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को संबोधित किया और अपनी राजनीतिक यात्रा पर विचार व्यक्त किए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि वे बिहार के विकास और अपने निर्वाचन क्षेत्र बांकीपुर की प्रगति के लिए अथक परिश्रम करते रहेंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here