बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने जो मिल रहा है। मीडिया की माने तो, सड़क हादसे में दो युवक की जाना चली गई है। इन दोनों लड़के की बाइक में अवैध गिट्टी लोड कर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी है।
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गया-राजगीर मार्ग में बड़ा हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फिलहाल इस घटना में मृत युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बाइक सवार होकर दोनों युवक कहीं जा रहे थे तभी एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पीछे से ठोकर मार दी जिसमें इसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसके बाद आस- पास के लोग ट्रैक्टर ड्राईवर को पकड़ने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वह अपना वाहन छोड़कर मौके से भाग निकलने में सफल हो गया। घटना की जानकारी के बाद वजीरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों और पुलिस के द्वारा शव की पहचान करने में सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस शव के शिनाख्त करने के प्रयास में जुटती हुई है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



