बिहार के औरंगाबाद जिले के सलैया थाना क्षेत्र में स्नान करने के दौरान तालाब में डूबकर 5 बच्चों की मौत हो गई। मीडिया की माने तो, इस घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताते हुए मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की। पुलिस के मुताबिक, सोनारचक गांव में गुरुवार को कुछ बच्चे एक तालाब में स्नान करने गए थे। इसी क्रम में सभी बच्चे गहरे पानी में चले गए। अत्यधिक पानी में डूबने से 5 बच्चों की मौत हो गई। यहां से सभी बच्चों को निकालकर एक क्लीनिक में लाया गया जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अनुमंडल पदाधिकारी विजयंत ने बताया कि सभी शवों को तालाब से बाहर निकाल लिया गया है। मृतकों की पहचान शुभम कुमार उर्फ गोलू (11), नीरज कुमार (12), धीरज कुमार (10), प्रिंस कुमार (12) और अमित कुमार (12) के रूप में की गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औरंगाबाद जिले के सलैया थाना क्षेत्र के सोनारचक गांव में तालाब में डूबने से 5 बच्चों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना को दुखद बताया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



