मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार में तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। तेज पछुआ हवा के कारण सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना रहेगा। धूप निकलने के बावजूद पछुआ की गति में तेजी आने के कारण हल्की ठंड का एहसास लोगों को होगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 48 घंटे में मौसम का मिजाज बदलने लगेगा और ठंड बढ़ जाएगी। बच्चों और बुजुर्ग को सावधान रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। वहीं, शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम हिमालय को प्रभावित करने की संभावना है। इसके कारण तराई वाले इलाकों में घने कोहरे व पटना समेत दक्षिणी भागों में हल्के कोहरे के साथ बादलों की आवाजाही बने रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री गिरावट का पूर्वानुमान है। मौसम में आए प्रभाव के कारण ठंड में वृद्धि की संभावना है। गुरुवार को पटना सहित अन्य जिलों में तेज पछुआ हवा का प्रवाह बने होने से सुबह -शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना रहा। पटना सहित 12 शहरों के न्यूनतम व अधिकतम तापमान में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस व 6.0 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी सबसे ठंडा रहा। पटना का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस जबकि 28.1 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद प्रदेश में सबसे गर्म रहा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौसम के बदलते मिजाज के कारण पटना सहित कई शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सासाराम व अरवल के तापमान में एक डिग्री, बक्सर में 1.7 डिग्री, भोजपुर में 2.1 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 0.5 डिग्री, गोपालगंज में 0.8 डिग्री, मोतिहारी में 1.5 डिग्री , वाल्मीकि नगर में 2.1 डिग्री, बेगूसराय में 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। नवादा जिले में चल रही सर्द पछुआ हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी है। दिनभर हवाओं का जोर रहा। आठ से दस किमी की तेज रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं ने गुरुवार शाम लोगों को एक बार फिर से ठंडक का एहसास कराया। बूढ़े-बुजुर्गों ने इलेक्ट्रिक हीटर का सहारा लिया, तो युवा और गृहिणियों ने गर्म कपड़े चढ़ा लिये। पश्चिमी विक्षोभ के कारण जिले में मौसम ने एकाएक करवट ली है। बुधवार तक लोग गर्मी का अनुभव करने लगे थे। दिन की तेज धूप में लोगों को पसीना चलने लगा था। लेकिन गुरुवार की अहले सुबह से मौसम में बदलाव आया। दिनभर धूप रहा, लेकिन तेज हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी। गुरुवार को जिले का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें