बिहार : सीएम सम्राट चौधरी ने ‘राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम’ में आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना

0
78
बिहार : सीएम सम्राट चौधरी ने ‘राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम’ में आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित ‘राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम’ में आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। कार्यक्रम में कुल 181 आवेदक उपस्थित हुए, जिनकी समस्याओं एवं मामलों के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं सरकारी योजनाओं का ससमय लाभ सुनिश्चित कर जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत करना है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अतिक्रमण मुक्त कराई गई सरकारी भूमि दोबारा अतिक्रमण का शिकार न हो। वृद्धावस्था पेंशन एवं राशन कार्ड के पात्र आवेदकों को शीघ्र लाभ दिलाया जाए तथा तकनीकी कारणों से कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को आम नागरिकों के साथ सम्मानजनक, संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार करने तथा उनकी शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

News Source : Social Media

Image Source : X @officecmbihar

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here