बिहार : सीएम सम्राट चौधरी ने पटना स्थित बापू सभागार में “समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार” अभियान का शुभारंभ किया

0
69
बिहार : सीएम सम्राट चौधरी ने पटना स्थित बापू सभागार में

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पटना स्थित बापू सभागार में “समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार” अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण सौगातों और लक्ष्यों की घोषणा की गई। सीएम चौधरी ने कहा कि बिहार में महिला विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा, जहाँ कुलपति से लेकर प्रोफेसर, कर्मचारी और छात्राएँ सभी महिलाएँ होंगी। उन्होंने कहा कि 7,376 बहनों का सरकारी नर्स के रूप में चयन हुआ है। सभी चयनित बहनों को हार्दिक बधाई। साथ ही, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 31 मार्च तक 10 लाख जीविका दीदियों के घर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य है, जिससे ऊर्जा आत्मनिर्भरता के साथ उनकी आय और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि 1 करोड़ बहनों को रोजगार तथा 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। पशुपालन, विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के माध्यम से महिलाओं की आय एवं आर्थिक भागीदारी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 5 लाख महिला लाभुकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 600 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई। सीएम चौधरी ने बताया कि जीविका निधि से 10 हजार लाभुकों को ऋण तथा 112 ग्रामीण हाट के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही समृद्ध बिहार की मजबूत नींव है। बिहार की बहनों को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर विकसित भारत-समृद्ध बिहार के संकल्प को साकार करना हमारी प्राथमिकता है।

News Source : Social Media

Image Source : X @samrat4bjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here